• Menu
  • Menu

पातालपानी जलप्रपात के बारे में

Patalpani Waterfall: मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले में कई सारे पर्यटक स्थल हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं उन्ही में से एक है पातालपानी जलप्रपात। इस जलप्रपात की ख़ूबसूरती मानसून में चरम पर होती है अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो यह स्थल आपके लिए ही है आपको कम से कम एक बार पातालपानी जलप्रपात घुमने अवश्य ही जाना चाहिए। आइये अब पातालपानी झरने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पातालपानी जलप्रपात
पातालपानी जलप्रपात का खूबसूरत दृश्य

पातालपानी जलप्रपात

पातालपानी जलप्रपात इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है, स्थानीय लोगों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। पातालपानी, घने जंगल के आवरण, शानदार पहाड़ियों, नीले आसमान और हरे-भरे हरे-भरे मैदानों से घिरा हुआ है, जो किसी के मन को मोहित करने के लिए काफी है। इस झरने का पानी 300 फीट की ऊँचाई से गिरता है, बरसात के मौसम इतनी ऊँचाई से गिरता पानी ऐसा प्रतीत होता है मानो दूध की नदी बह रही हो। यहाँ आप पाने दोस्तों या परिवार के साथ आकर अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ, यह झरना कई मायनों में खास है। यह पिकनिक के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है तीज त्योहारों में लोग अक्सर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं सर्दियों में, यहाँ आगंतुकों की भारी भीड़ होती है। आप यहां अपने परिवार के साथ पिकनिक मना सकते हैं, साथ ही जैसे गतिविधि में भी भाग ले सकते हैं। झरने के कुंड की गहराई बहुत अधिक है इसलिए वहाँ कूदकर नहाने का प्रयास न करें।

पातालपानी का रहस्य

पातालपानी जलप्रपात, जिसे इंदौर का पसंदीदा पिकनिक स्थल भी कहा जाता है, भारत के सबसे खतरनाक झरनों में से एक है। इस झरने का रहस्य यह है कि इसके जलाशय की गहराई अभी तक कोई माप नही सका है इसलिए कई लोगों का मानना है की यह पाताल तक इसकी गहराई है।

टाइमिंग

यह जलप्रपात दिन के 24 घंटे खुला रहता है अगर आप यहाँ घूमें जाने का प्लेलान बना रहें हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच हो सकता है। इस झरने की ख़ूबसूरती निहारने की लिए आपको लगभग 03 घंटे का समय लग सकता है।

घुमने जाने का सबसे अच्छा समय

इस जलप्रपात को देखने आप वर्ष के किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन मानसून में यह झरना अपने विकराल रूप में होता है पर होता है इसलिए खतरे की संभावना बढ़ जाती है। इस अवधि के दौरान यात्रा न करना सबसे अच्छा है। यहाँ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों में है, सर्दियों के मौसम में झरना काफी खूबसूरत दिखाई देता है और आसपास की हरियाली इसकी ख़ूबसूरती में चार चंद लगा देती है।

पातालपानी वॉटरफॉल का फोटो


कैसे पहुँचे

झरना तक जाने के लिए आप अपने वाहन या टैक्सी बुक करके जा सकते हैं।

  • निकटतम बस स्टैंड : महू बस स्टैंड, बस स्टैंड से पातालपानी की दूर केवल 06 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहाँ से आप टैक्सी के द्वारा भी जा आसानी से पहुंच सकते हैं।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : इंदौर रेलवे स्टेशन, इस रेलवे स्टेशन और झरने के बीच की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है।
  • निकटतम हवाई अड्डा : इंदौर हवाई अड्डा है जो जलप्रपात से 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

निकटतम पर्यटन स्थल

  • डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर जन्मभूमि: मध्य प्रदेश के महू शहर में बाबासाहेब अंबेडकर का स्मारक है। स्थानीय सरकार ने एक भव्य स्मारक बनवाया जो देखने लायक है, एक बार आपको डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर जी के जन्मभूमि में अवश्य ही जाना चाहिए।
  • अन्नपूर्णा मंदिर: अन्नपूर्णा मंदिर न केवल एक तीर्थ स्थल है बल्कि यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह मंदिर मुख्यतः देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है इन सभी के अलावा यहाँ भगवान शिव, हनुमान और कालभैरव मंदिर हैं।

सवाल जवाब

जब भी हम कभी किसी पर्यटन स्थल जाते हैं तो उस स्थल से सम्बंधित कई सवाल हमारे मन में होते हैं इसलिए हमने कुछ सामान्य सवालों के जवाब नीचे दिए हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

पातालपानी कहां स्थित है?

यह जलप्रपात मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महू के निकट स्थित है।

पातालपानी जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

यह झरना चोरल नदी पर स्थित है।

पातालपानी झरने की ऊँचाई कितनी है?

इस झरने की ऊँचाई लगभग 300 फीट है।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *