• Menu
  • Menu

रीवा जिले में स्थित पुरवा जलप्रपात के बारे में जानें

Purwa Waterfall Rewa: रीवा में प्राकृतिक और मानव निर्मित कई सारे पर्यटक स्थल हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। रीवा जिले में कई प्राकृतिक सौंदर्य का बसेरा भी है उन्ही में एक खूबसूरत जलप्रपात है जिसका नाम है पुरवा जलप्रपात। यह रीवा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है जहाँ भारी संख्या में लोग घुमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

पुरवा जलप्रपात
पुरवा जलप्रपात का व्यू रीवा

पुरवा जलप्रपात

पुरवा जलप्रपात भारत में मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित है। इस झरने की ऊँचाई लगभग 70 मीटर है। यह फॉल टौंस नदी पर स्थित है, जो रीवा पठार की चट्टान से नीचे बहती है। यह काफी प्रसिद्ध झरना है जिसे जिले के सबसे अच्छे पर्यटक आकर्षणों में से एक माना जाता है। पूरे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के कारण वर्ष भर सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग इस क्षेत्र में आते हैं।

यह स्थान सबसे अच्छे पिकनिक स्थानों में से एक है, जहाँ पिकनिक पार्टियाँ अधिकतर सर्दियों के दौरान होती हैं। हिंदू महाकाव्य रामायण में भी इस झरने का वर्णन देखने को मिलता है। यह जलप्रपात प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे अच्छा स्थल है, अगर आप कभी रीवा और प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं तो पुरवा फॉल जाना न भूले।

इस वॉटरफॉल के फोटो


पुरवा फॉल जाने का सबसे अच्छा समय

पुरवा जलप्रपात का जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से फरवरी तक है, गर्मी के मौसम में जलप्रपात का जल स्तर गिर जाता है। आप यहाँ बारिश या ठंड के मौसम में भी जा सकते हैं। यह रीवा जिले से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

  • निकटतम बस स्टैंड  रीवा बस स्टैंड
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : रीवा रेलवे स्टेशन
  • निकटतम हवाई अड्डा :

निकटतम पर्यटन स्थल

  • क्योटी जलप्रपात : यह जलप्रपात भारत का 24वाँ सबसे ऊँचा झरना है यह रीवा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो इस फॉल को देखने मानसून के समय अवश्य ही जाना चाहिए।
  • चचाई जलप्रपात : यह जलप्रपात मध्य प्रदेश के सबसे बड़े झरनों में एक है जो बीहर नदी पर स्थित हैं,

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *