• Menu
  • Menu

चचाई जलप्रपात: मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात

Chachai Waterfall Rewa: मध्यप्रदेश के रीवा जिलें में कई सारे पर्यटन स्थल हैं उनमें से एक है चचाई जलप्रपात जो मानसून में अपनी ख़ूबसूरती बिखेरता है। यह रीवा शहर के समीप है अगर आप कभी रीवा जायें तो इस जलप्रपात को देखने अवश्य जाएँ। यह जलप्रपात मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है। आइये इस जलप्रपात के बारे में विस्तार से जानते हैं

चचाई जलप्रपात
चचाई वॉटरफॉल का फोटो

चचाई जलप्रपात

चचाई झरना मध्य प्रदेश राज्य के रीवा जिले में स्थित है। राज्य के सबसे ऊँचे झरनों में से एक है जो बीहर नदी में लगभग 130 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यह मध्य प्रदेश का 02 सबसे बड़ा जलप्रपात है। यह रीवा जिले का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है जो लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकूट हिल्स के बाहरी इलाके में स्थित है। चित्रकूट हिल्स का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। प्रत्येक वर्ष भारी संख्या में लोग इस स्थान को देखने जाते हैं और मनोरम दृश्य का लुफ्त उठाते हैं। मानसून के मौसम में इसकी ख़ूबसूरती चरम पर होती है।

इस जलप्रपात के उपर ही टोंस हाइडल प्रोजेक्ट का निर्माण करके 315 मेगावाट का जल विद्युत उत्पादन किया जाता है। बिजली की लालच में प्रकृति के एक उपहार के साथ अमानवीय काम किया है। टॉन्स हाइडल प्रोजेक्टर के आविष्कार से पहले इस स्थान की अनूठी विशेषता यह थी कि नदी में बारह महीनों तक पानी रहता था लेकिन अब बरसात के मौसम और उसके बाद ही यहाँ ज्यादा पानी देखने को मिलता है।

चचाई झरना का फोटो


जाने का सबसे अच्छा समय

चचाई फॉल जाने के लिए अगस्त से फरवरी के महीने आदर्श हैं। इस अवधि में पानी का बहाव जबरदस्त है और प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। वर्ष के इस समय अधिकांश फोटोग्राफर अपने कैमरों में खूबसूरत दृश्य को कैप्चर करने के लिए इस क्षेत्र में जाते हैं। जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, जलप्रवाह कम हो जाता है, जिससे दृश्य कम आकर्षित होता है। परिणामस्वरूप गर्मियों के महीनों के दौरान इस क्षेत्र में पर्यटन कम हो जाता है।

चचाई जलप्रपात कैसे जायें

इस जलप्रपात तक पहुंचना बेहद ही आसान है आप अपने दो या चार पहिए वाहन की मदद से जा सकते हैं।

  • निकटतम बस स्टैंड  सेमरिया बस स्टैंड
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : सेमरिया रेलवे स्टेशन, यह फॉल से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
  • निकटतम हवाई अड्डा :

निकटतम पर्यटन स्थल

  • पुरवा जलप्रपात : पुरवा फॉल्स 70 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, रीवा जिले के सबसे शानदार झरनों में से एक है। पुरवा जलप्रपात का उल्लेख हिंदू महाकाव्य रामायण में भी है। इसके अलावा, यह परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शानदार जगह है।
  • क्योटी जलप्रपात : यह जलप्रपात भारत का 24वाँ सबसे ऊँचा झरना है यह रीवा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो इस फॉल को देखने मानसून के समय अवश्य ही जाना चाहिए।

सवाल जवाब

जब भी हम कभी किसी पर्यटन स्थल जाते हैं तो उस स्थल से सम्बंधित कई सवाल हमारे मन में होते हैं इसलिए हमने कुछ सामान्य सवालों के जवाब नीचे दिए हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

चचाई जलप्रपात किस जिले में है?

चचाई जलप्रपात मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित हैं।

चचाई जलप्रपात किस नदी पर है?

यह जलप्रपात बीहर नदी पर है।

चचाई जलप्रपात की ऊँचाई कितनी है?

इस जल्प्राप्त की ऊँचाई लगभग 130 मीटर है।

चचाई फॉल को देखने किस महीने में जाना चाहिए?

अगस्त से फरवरी माह के बीच का समय इस जलप्रपात को देखने जाने का सबसे अच्छा समय है।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *