• Menu
  • Menu

रायगढ़ में स्थित राम झरना के बारे में

Ram Jharna: छत्तीसगढ़ में कई सारे पर्यटन स्थल है अगर हम रायगढ़ जिलें के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करें तो सबसे पहला नाम राम झरना का आता है। यह झरना प्रकृति प्रेमी और धार्मिक व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यह स्थान भगवान श्री राम के वनवास काल से भी जुड़ा हुआ है। आसपास के लोग तीज त्योहारों में पिकनिक मनाने और घुमने जाते हैं अगर आप कभी रायगढ़ जायें तो एक बार राम झरना घुमने अवश्य ही जाना चाहिए। आइये अब राम झरना और इससे जुडी पौराणिक कथा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

राम झरना
राम झरना

राम झरना

यह शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर खरसिया ब्लॉक में राम झरना एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। घने जंगल के भीतर एक प्राकृतिक जलकुंड है जो लगातार बह रहा है और लगभग डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान श्री राम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में दस साल तक दंडकारण्य या छत्तीसगढ़ में बिताया था। ऐसा माना जाता है की राम झरना उन्ही में एक स्थान है जहाँ भगवान राम आये थे, इस स्थान से जुडी पौराणिक कथा भी प्रचलित है जिसके बारे में आगे जानेंगे। इस जगह को देखने आसपास के लोग हर साल भारी संख्या में पहुंचते हैं।

कई सारे लोगों का मानना है की यहाँ के कुंड का पानी पीने से आंतरिक और बाहरी शारीरिक रोगों से राहत मिलती है। देश प्रदेश से लोग आते है और यहाँ जलग्रहण करते हैं और अपने साथ भी ले जाते हैं।

इस क्षेत्र में आपको कई सारे दर्शनीय स्थल देखने को मिलेंगे, कई देवी देवताओं के मूर्ति भी बनाये गए हैं, आसपास की हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों के मन को मोहित करता है इन सभी के अलावा यहाँ पर्यटकों के लिए यहाँ पर स्विमिंग पूल बनाया गया है जहाँ लोग अक्सर नहाते हैं और अपनी थकान दूर करते हैं

राम झरना में स्थित स्विमिंग पूल
राम झरना में स्थित स्विमिंग पूल

राम झरना से सम्बन्धित पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, रामचंद्र अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास में यहां पहुंचे थे एक बार जब जब सीता माता प्यास लगी थी तब भगवान राम ने तीर से धरती को भेदकर जल माता सीता की प्यास बुझाई। तब से लेकर आजतक पानी की एक धारा लगातार यहां बह रही है। इसी वजह से इस जगह का नाम राम जी के सम्मान में राम झरना रख दिया गया है। यह अब वन विभाग के नियंत्रण में है और इसने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

राम झरना का फोटो


कब और कैसे पहुंचे

राम झरना घुमने आप कभी भी किसी भी मौसम में जा सकते हैं, आप अपने दो या चार पहिये वाहन के द्वारा आसानी से पहुंच सकते है, यह रायगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है

  • निकटतम बस स्टैंड : रायगढ़ बस स्टैंड
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : रायगढ़ रेलवे स्टेशन
  • निकटतम हवाई अड्डा : रायपुर हवाई अड्डा

अन्य पर्यटन स्थल

गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य : सारंगढ़ के पास गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य है। इस क्षेत्र में, कई पहाड़ी इलाके हैं। यह 275 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह रायगढ़ जिले में घुमने के लिए सबसे अच्छे स्थलों में एक है।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *