• Menu
  • Menu

वैष्णो देवी जाने का खर्चा कितना लगता है, यहाँ जाने पूरी जानकारी

इस लेख में हम आपको वैष्णो देवी जाने में कितना खर्चा होता है इसके बारे में बताएंगे। यह प्रसिद्ध मंदिर जम्मू और कश्मीर में कटरा से 13KM दूर त्रिकुटा की पहाड़ियों में है। हर साल दुनिया भर से लाखों लोग इसे देखने आते हैं। वैष्णो देवी हिंदू देवी दुर्गा का एक रूप है। उन्हें माता रानी, वैष्णवी और त्रिकुटा के नाम से भी जाना जाता है। यहां आने वाले लोगों को लगता है कि देवी खुद उन्हें बुलाती हैं। लोगों का मानना हैं की जो भी आते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

पवित्र गुफा में, माँ वैष्णो देवी को तीन प्राकृतिक रूप से निर्मित पिंडियों के माध्यम से देखा जा सकता है। ये पिण्डियां महाकाली, महासरस्वती और महालक्ष्मी को उनके तीन अलग-अलग रूपों को दर्शाती हैं। वैष्णो देवी मंदिर में हर साल एक करोड़ से ज्यादा लोग दर्शन करने जाते हैं।

वैष्णो देवी जाने का खर्चा कितना लगता है, यहाँ जाने पूरी जानकारी

वैष्णो देवी जाने का खर्चा

यदि आप वैष्णो देवी मंदिर जाते हैं तो एक व्यक्ति का खर्च लगभग 10,000 से 15,000 रुपए तक पड़ेगा। यह आप पर निर्भर करता हैं की आप किस चीज में ज्यादा खर्च करते हैं और किस चीज में कम खर्च करते हैं।

यदि आप शाम को कटरा पहुंच रहें हैं तो आप कटरा में रूम ले सकते हैं। यहाँ रुकने के 2 तरीके हैं पहला आप कटरा में प्राइवेट होटल ले सकते हैं जिसका किराया आपको 1000 से 1500 रुपए प्रति व्यक्ति पड़ेगा। यदि आपको यह मंहगा लगता हैं तो आप कटरा में श्राइन बोर्ड के बने रूम ले सकते हैं। यह वैष्णो देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया जाने वाला रूम हैं जिसका किराया आपको 400 से 1000 रुपए तक पड़ेगा। यह सभी होटल्स और रूम आपको बस स्टैंड के पास ही मिल जाएंगी।

यदि आप अधकुवारी में रुकना चाहते हैं तो इसका किराया आपको एक रूम का 400 से 1000 रुपए पड़ेगा। यहां यदि आप सस्ते में ठहरना चाहते हैं तो हम आपको सलाह देंगे की आप एक हाल में रुकें। जो वैष्णो देवी ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता हैं जहां आपको कोई किराया नही देना पड़ता है बस आपको रात में रुकने के लिए कंबल लेना पड़ता हैं जिसका किराया आपको प्रति व्यक्ति 100 रुपए देना होता है और वो रिफंडेबल है।

खाने की बात करें तो यहां आपको खाना 80 रूपए से 100 रुपए तक की थाली मिल जाएगी। यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता हैं की आप खाने पर कितना खर्च कर सकते हैं।

हवाई जहाज से:

वैष्णो देवी जाने के लिए आपको सबसे पहले कटरा जाना होगा। कटरा का निकटतम हवाई अड्डा जम्मू हवाई अड्डा है जो 48 किमी दूर है। देश के अधिकांश हिस्सों से जम्मू हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकता है। एक बार जब आप जम्मू पहुंच जाते हैं तो आप कटरा के लिए टैक्सी ले सकते हैं। जम्मू और कटरा के बीच बसें भी चलती हैं जो प्रतिदिन आपको मिल जाएंगी।

ट्रेन से:

वैष्णो देवी जाने के लिए आपको सबसे पहले कटरा आना होगा। कटरा रेलवे स्टेशन मंदिर के सबसे निकट है जहां ट्रेन से पहुंचा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में, कटरा देश के कुछ सबसे बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ गया है। इन शहरों और कटरा के बीच रोजाना ट्रेनें चलती हैं।

सड़क द्वारा:

नई दिल्ली, अमृतसर, जम्मू तवी जैसे स्थानों से रेगुलर बसें चलती हैं। कीमतें बहुत कम हैं। एक बार जब आप जम्मू तवी पहुंच जाते हैं तो आप एक शेयर कार या कैब भी ले सकते हैं।

कटरा से आपको ताराकोट मार्ग या फिर बांडगंगा मार्ग से होते हुए मां वैष्णो देवी मंदिर जाना होगा। ताराकोट या फिर बांडगंगा से कोई भी बस या टैक्सी वैष्णो देवी मंदिर नही जाती है इसलिए आप यहाँ से पैदल या फिर वैष्णो देवी मंदिर आप पैदल या फिर घोड़े की सवारी या पालकी जा सकते हैं। किराए की बात करें तो घोड़े का किराया 1200 रुपए प्रति व्यक्ति है और पालकी का किराया 3200 रुपए है।

यह भी देखें: केदारनाथ जाने का खर्चा

इस लेख में हमने वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन में कितना खर्चा और जाने का सही समय क्या हैं इन सब के बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *