Ulta Pani mainpat Chhattisgarh : अगर हम छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल के बारे में बात करें तो सबसे पहला नाम मैनपाट का लिए जाता है मैनपाट में खूबसूरत वादियों के साथ आश्चर्य से भर देने प्राकृतिक स्थल है उन्ही में एक है उल्टा पानी। यह एक ऐसा स्थान है जहाँ पानी का बहाव ऊँचाई की ओर है। इस देखने लोग दूर दूर से आते हैं और उल्टा पानी को देख अपने विचार रखते हैं। आइये विस्तार से से जानते हैं मैनपाट के उल्टा पानी के बारे में
उल्टा पानी मैनपाट
यह स्थल सरगुजा जिले में मैनपाट क्षेत्र के विसरपानी गाँव में स्थित है। यह स्थान पिछले कुछ वर्षों से लोगों के बीच काफी ज्यादा चर्चित है। इस जगह पर एक आम का पेड़ जहाँ से पानी निकल रहा है, यहाँ से निकलने वाला पानी ढलान से नीचे की ओर बहने के बजाय ऊपर की ओर बहता है जिसे देखकर लोग आश्चर्य से भर जाते है, इसके अलावा कई सारे लोग दावा करते हैं की गाड़ी भी ऊँचाई की की ओर अपने आप चलने लगती है। यह मैनपाट के सबसे आश्चर्य से भर देने वाला स्थल है।
इस स्थान को कई वर्षो तक स्थानीय लोगो भूतिया जगह मानते थे लेकिन पर्यटकों की संख्या दिनो दिन बढ़ने के कारण लोगों के विचार बदले है लेकिन पानी का बहाव ऊँचाई की ओर क्यों है इसका कारण अभी तक पता नही चल सका है। इस स्थान पर कई रिसर्चर आये लेकिन सभी लोगों के अलग अलग मत है। कई लोग मानते हैं की यह केवल एक दृष्टि भ्रम (ऑप्टिकल इल्युजन ) लेकिन कुछ लोगों का कहना है की यहाँ गुरुत्वाकर्षण बल अधिक है।
मैनपाट उल्टा पानी कब और कैसे जाएँ
मैनपाट घुमने आप किसी भी मौसम में जा सकते है लेकिन मानसून और ठंड के मौसम में यहाँ की ख़ूबसूरती चरम पर होती है। आपको जब भी समय मिले मैनपाट के वादियों का लुफ्त उठाने अवश्य जाएँ।
मैनपाट जिला अंबिकापुर से लगभग 50 किलोमीटर और राजधानी रायपुर से लगभग 365 किलोमीटर की दूरी पर है। आप आसानी से अपने वाहन की मदद से जा सकते हैं।
- नजदीकी रेलवे स्टेशन – अंबिकापुर रेलवे स्टेशन
- नजदीकी हवाई अड्डा – स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर
- नजदीकी बस स्टैंड – अंबिकापुर बस स्टैंड
उल्टा पानी फोटो
Ulta Pani
Places To Visit Near Ulta Pani Mainpat
- टाइगर पॉइंट – यह सबसे मैनपाट का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है इस स्पथान पर महादेव मुदा नदी जलप्रपात का निर्माण करती है जिसे टाइगर पॉइंट के नाम से जानते हैं। ऐसा माना जाता है की यहाँ पहले टाइगर पानी पीने आते थे इसलिए इस स्थल का नाम टाइगर पॉइंट रखा गया है।
- दलदली – यह मैनपाट का सबसे मजेदार और आश्चर्य से भर देने वाला स्थल है, यहाँ के जमीन पर उछलने पर जमीन हिलती है। आसपास जंगल के बीच में छोटे से मैदान में दलदली स्थल है।
- जलपरी पॉइंट – यह मैनपाट का सबसे खूबसूरत झरना है जो लगभग 80 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। अगर आप कभी मैनपाट जाते हैं तो इसे देखने अवश्य जाना चाहिए। यह घने जंगलों के बीच स्थित है इसलिए जब भी जाएँ अपने साथ टूरिस्ट गाइड साथ में जाएँ।