• Menu
  • Menu

देवघर में स्थित त्रिकुट पहाड़ के बारे में जानें

Trikut Pahar Deoghar Jharkhand : अगर हम झारखंड में एक रोमांचक पर्यटन स्थल के बारे में बात करें तो सबसे पहला नाम देवघर में स्थित त्रिकुट पहाड़ का नाम आता है। यह पर्वत सभी तरह के पर्यटकों के लिए बेहतर है क्योंकि आप यहां प्रकृति को करीब से देख सकते हैं, मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं और कई तरह के एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं।

पहाड़ी पर चढ़ने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है जो पर्यटकों को खासतौर से अपनी ओर आकर्षित करता है। सर्दियों के मौसम में यहाँ का मौसम और भी सुहावना होता है ऐसा लगता है मानो पहाड़ी पर आप बादलों के साथ मिल रहे हैं। 

Trikut Pahar Devghar
Trikut Pahar Devghar

त्रिकुट पहाड़

त्रिकूट पर्वत दुमका रोड पर देवघर  से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तीन शिखरों का पर्वत होने के कारण इस पहाड़ को त्रिकुट पहाड़ के नाम से जानते हैं, स्थानीय लोगों का मानना है कि पहाड़ के तीन चोटी ब्रह्मा विष्णु और महेश के मुकुट के प्रतीक हैं। इसके अलावा पास में दो छोटी चोटी है जिन्हें गणेश और कार्तिक हिल्स कहा जाता है। इस पहाड़ के तीनों चोटियों में सबसे ऊंची चोटी 2470 फिट की है। 

त्रिकुट रोपवे भारत का सबसे ऊँचा ऊर्ध्वाधर रोपवे है जिसका अधिकतम लेंस कोण 44 डिग्री है। रोपवे की लंबाई 766 मीटर (2512 फीट) है। इस पर्वत की ऊंचाई 392 मीटर (1282 फीट) है। पर्यटकों के लिए कुल 25 केबिन उपलब्ध हैं, जिसमें प्रत्येक केबिन में चार लोग बैठ सकते हैं और चोटी तक पहुंचने के लिए 8 मिनट लगते हैं। रोपवे की क्षमता 500 लोग प्रति घंटे है।

त्रिकुट पहाड़ जाने के लिए आप रोपवे का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर करते हुए भी जा सकते हैं। इन दोनों का ही अपना एक अलग अनुभव है। इस पहाड़ पर आपको कई  सारे स्थल देखने को मिलेंगे जैसे त्रिकूटाचल महादेव मंदिर, दयानंद आश्रम, गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर इत्यादि। 

त्रिकुट रोपवे

त्रिकुट रोपवे भारत का सबसे ऊँचा ऊर्ध्वाधर रोपवे है जिसका अधिकतम लेंस कोण 44 डिग्री है। रोपवे की लंबाई 766 मीटर (2512 फीट) है। झारखंड में  त्रिकुट पहाड़ एकमात्र पर्यटन स्थल है जहां रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी मदद से पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर जा सकते हैं। स्थानीय लोग रोपवे को गगन खटोला के नाम से जानते हैं। पर्यटकों के लिए कुल 25 केबिन उपलब्ध हैं, जिसमें प्रत्येक केबिन में चार लोग बैठ सकते हैं और चोटी तक पहुंचने के लिए लगभग 8 मिनट हैं लेकिन चोटी पर पहुंचने के बाद वहाँ से जो नज़ारा दिखाई देता है बहुत ही शानदार होता है।

त्रिकुट रोपवे का समय और शुल्क

अगर आप रोपवे की मदद से पहाड़ी पर जाना चाहते हैं तो लगभग प्रति व्यक्ति ₹130 देने होंगे। रोपवे सेवा सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चालू रहती है। शाम 4:00 बजे के बाद केवल पहाड़ी पर गए पर्यटक ही वापस आ सकते हैं।

त्रिकुट पहाड़ रोपवे
त्रिकुट पहाड़ का रोपवे

त्रिकुट पहाड़ पर देखने के लायक जगह

इस पर्वत के उपर कई सारे स्थल है जिन्हें देखने के लिए पर्यटक पहुंचते है पर्वत के उपर देखने लायक जगह के नाम नीचे दिए गए हैं।

  • हनुमान छाती
  • सीता दीप
  • रावण के पुष्पक विमान का
  • अँधेरी गुफा
  • सुसाइड प्वाइंट
  • नारायण शिला
  • गणेश पर्वत

इन सभी के अलावा बरसात के मौसम में आपको कई सारे छोटे छोटे झरने देखने को मिलेंगे। अगर आप इन सभी स्थलों को देखना चाहते हैं तो अपने साथ एक टूरिस्ट गाइड लेकर जरुर जाएँ ताकि आप आसानी से इन स्थलों तक पहुंच सकें और इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

कैसे पहुंचें :

त्रिकुट पहाड़ पहुँचना बेहद ही आसान है आप अपने दो या चार पहिये वाहन या टैक्सी बुक करके पहुंच सकते हैं और फिर रोपवे का टिकट लेकर रोपवे की मदद से पहाड़ी की चोटी पर जा सकते हैं।

  • निकटतम बस स्टैंड : देवघर बस स्टैंड
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : जसीडिह रेलवे स्टेशन
  • निकटतम हवाई अड्डा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा कोलकाता और बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची

Places To Visit Near Trikut Pahar

  • नंदन पहाड़ : यह एक पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ मनोरंजन पार्क है। यह सबसे पॉपुलर पार्क है यहाँ स्थानीय लोगों के अलावा दूर दूर से भी लोग घुमने, पिकनिक मनाने और अपनों के साथ समय व्यतीत करने जाते हैं।
  • बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • नौलाखा मंदिर

त्रिकुट पहाड़ का फोटो


सवाल जवाब

जब भी हम किसी पर्यटन स्थल जाते हैं तो उस स्थल से सम्बंधित कई सवाल हमारे मन में होते हैं इसलिए हमने कुछ सामान्य सवालों के जवाब नीचे दिए हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

त्रिकूट पर्वत रोपवे का टिकट मूल्य क्या है?

रोपवे का टिकट मूल्य प्रति व्यक्ति 130 रूपये है।

गिरिडीह से त्रिकूट पहाड़ कितने किलोमीटर की दूरी पर है?

गिरिडीह से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है।

त्रिकूट हिल्स का टाइमिंग क्या है?

रोजाना सुबह 9:00 बजे खुलता है और शाम 4:30 बजे बंद होता है।


Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *