• Menu
  • Menu

छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा झरना तीरथगढ़ जलप्रपात के बारे में जानें

Tirathgarh waterfall: छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है यहां अनेकों खूबसूरत झरने है उन्हीं में से एक झरना है तीरथगढ़ जलप्रपात यह छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। यह झरना कांगेर घाटी नेशनल पार्क में स्थित है आसपास हरे भरे वनस्पति इस झरने की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो आपको तीरथगढ़ वॉटरफॉल अवश्य जाना चाहिए यहां जाने के बाद आपको सुखद अहसास होगा। आइए जानते है इस झरने के बारे में

तीरथगढ़ जलप्रपात
तीरथगढ़ जलप्रपात का खूबसूरत दृश्य

तीरथगढ़ जलप्रपात

तीरथगढ़ वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर से लगभग 38 किलोमीटर दूर कांगेर नेशनल पार्क में कांगेर नदी की सहायक नदी मुनगा और बहार नदी इस खूबसूरत झरने का निर्माण करती है। इसकी ऊंचाई लगभग 300 फीट है और यह छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। यह जलप्रपात पहाड़ी के सीढ़ी नुमा प्राकृतिक संरचनाओं पर गिरता है इस कारण पानी दुधिया दिखाई देता हैं जो देखने में बहुत ही मनमोहक होता है।

इस खूबसूरत झरने के अलावा यहां धार्मिक स्थल भी है जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यहां हजारों की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है और सुंदर दृश्य का लुफ्त उठाते है।

यह जलप्रपात फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटक के लिए सबसे अच्छे स्थलों में से एक है, आसपास के खूबसूरत दृश्य मन को मोह लेते हैं साथ ही अच्छे फोटो भी आते हैं। अगर आप फोटोग्राफर है तब भी आपको अवश्य जाना चाहिए।

जाने का सबसे अच्छा समय

तीरथगढ़ वॉटरफॉल में हर मौसम में पर्यटकों का आना जाना लगा होता है लेकिन यहाँ आने का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से फरवरी का होता है बारिश में के मौसम में भीषण गर्जना के साथ अपने रौद्र रूप में होता है इसलिए अगर आप बारिश के मौसम में जाने का मन बना रहे है तो सावधानियाँ जरुर बरतें।

तीरथगढ़ जलप्रपात का फोटो


कैसे जाएँ

  • निकटतम हवाई अड्डा – स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन – जगदलपुर रेलवे स्टेशन।
  • सडक मार्ग – जगदलपुर कई बड़े शहरो से जुड़ा हुआ है आप तीरथगढ़ वॉटरफॉल बस या अन्य वाहनों की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं।

अन्य पर्यटन स्थल

तीरथगढ़ यात्रा के दौरान इसके आसपास के पर्यटन स्थल अपनी ओर आकर्षित करते हैं, अगर आप अपनी यात्रा को और भी रोमांचक बनाना चाहते हैं तो नीचे बताये गए पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं ..

  • कुटुमसर गुफायह गुफा कुटुमसर गांव में और इस गुफा के अंदर अंधी मछलियाँ पाई जाती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की यह भारत की सबसे गहरी गुफा मानी जाती है।
  • चित्रकोट जलप्रपात – इस जलप्रपात को भारत का नियाग्रा कहते है, यह इन्द्रावती नदी में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर शहर से 38 किलोमीटर की दुरी पर है।
  • चित्रधारा जलप्रपात : यह जलप्रपात मौसमी जलप्रपात है जो केवल बरसात की मौसम में अपनी ख़ूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह बस्तर क्षेत्र के सबसे खूबसूरत झरनों में से के है यह जगदलपुर से केवल 19 किलोमीटर की दूरी पर है।

सवाल जवाब

जब भी हम कभी किसी पर्यटन स्थल जाते हैं तो उस स्थल से सम्बंधित कई सवाल हमारे मन में होते हैं इसलिए हमने कुछ सामान्य सवालों के जवाब नीचे दिए हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

तीरथगढ़ जलप्रपात जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच है।

तीरथगढ़ जलप्रपात के आसपास कौन सा मोबाइल नेटवर्क है?

झरने के आसपास जिओ और एयरटेल के नेटवर्क उपलब्ध है।

तीरथगढ़ झरना कौन से नदी में स्थित है।

यह झरना मुनगाबहार नदी में स्थित है।

तीरथगढ़ जलप्रपात कहाँ है?

यह झरना कांगेर घाटी नेशनल पार्क में स्थित है।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *