Tiger Point Mainpat: मैनपाट में बहुत से पर्यटन स्थल है उनमें से एक टाइगर पॉइंट भी है। बारिश के मौसम में इसकी सुंदरता देखने के लिए दूर दूर से लोग यहाँ आते है। परिवार के साथ पिकनिक मनाने का यह उत्तम जगह है। आइये मैनपाट के इस जलप्रपात के बारे में जानते हैं
टाइगर पॉइंट मैनपाट
छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से प्रसिद्ध मैनपाट में टाइगर पॉइंट प्रमुख पर्यटन स्थल है। मैनपाट अंबिकापुर से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मैनपाट से टाइगर पॉइंट की दुरी लगभग 7 किलोमीटर है। यहाँ देखने के लिए हरे भरे जंगल और एक जलप्रपात है जो महादेव मुदा नदी में स्थित है। यह सुंदर जलप्रपात 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। झरने के नीचे जाना भी संभव है। टाइगर पॉइंट जलप्रपात के नीचे जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। झरने के तल तक सीढ़ियों से पहुँचा जा सकता है। झरने के नीचे जाकर आप इलाके की खूबसूरती को निहारते हुए नहा सकते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई साल पहले इस स्थान पर बाघ पानी पीने आते थे। नतीजतन इसे वर्तमान में टाइगर प्वाइंट के रूप में जाना जाता है। इस झरने के नीचे जाते समय सावधान रहें क्योंकि यहाँ फिसलन है। यहाँ सरकार के द्वारा रेलिंग बने है ताकि आगंतुक शानदार दृश्यों का आनंद ले सकें। आसपास पर नजर रखने के लिए यहां फायर वाच टावर बनाया गया है।
टाइगर पॉइंट मैनपाट का फोटो
कब और कैसे जाएँ
टाइगर पॉइंट जाने का उत्तम समय बरसात का मौसम है क्योंकि बरसात के मौसम में इसकी ख़ूबसूरती चरम पर होती है यहाँ जाने के लिए आपको अंबिकापुर से 55 किलोमीटर मैनपाट जाना होगा मैनपाट से टाइगर पॉइंट 7 किलोमीटर की दूरी पर है। यहा जाने के लिए आप अपने निजी वाहन का उपयोग कर सकते है।
- निकटतम बस स्टैंड : अंबिकापुर बस स्टैंड
- निकटतम रेलवे स्टेशन : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन
- निकटतम हवाई अड्डा : दरिमा हवाई अड्डा और स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर है
अन्य पर्यटन स्थल
सवाल जवाब
टाइगर पॉइंट जाने के लिए आपको अंबिकापुर से 55 किलोमीटर मैनपाट जाना होगा यहा आप अपने निजी वाहन से जा सकते है।
ठंड और बरसात के मौसम में आप टाइगर पॉइंट देखने जाने का सबसे अच्छा समय है।
अंबिकापुर से टाइगर पॉइंट की दूरी लगभग 62 किलोमीटर है।