• Menu
  • Menu

स्विट्जरलैंड जाने का खर्चा कितना है, यहाँ जानें

इस लेख में हम आपको स्विट्जरलैंड जाने में कितना खर्चा होता है इस बारे में बताएंगे। अगर आप भी स्विट्ज़रलैंड जाने का सोच रहें हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

स्विट्ज़रलैंड एक खूबसूरत जगह है जहाँ बहुत से लोग जाना पसंद करते हैं। भारत से स्विट्ज़रलैंड की दूरी लगभग 6,902 किलोमीटर है। इसमें सुंदर झीलें, बर्फीले पहाड़ और हरी-भरी पहाड़ियाँ हैं जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

आप ज्यूरिख और जिनेवा जैसे शहरों की यात्रा कर सकते हैं या आल्प्स के ग्रामीण इलाकों में जा सकते हैं। स्विट्ज़रलैंड में पुराने जमाने और नई चीज़ों का संगम है जो इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है लेकिन स्विट्ज़रलैंड बहुत ही मंहगा देश है जहां जाने के लिए आपको थोड़ा सोच समझ कर बजट बनाना होगा इसलिए आइए जानते हैं की स्विट्जरलैंड जाने का खर्चा कितना आता हैं इस बारे में जानते हैं ताकि आप अपना बजट बना सकें।

स्विट्जरलैंड जाने का खर्चा कितना है, यहाँ जानें

स्विट्जरलैंड जाने का खर्चा

स्विट्ज़रलैंड जाने और 5-6 दिन घूमने का औसतन खर्च आपको लगभग 80,000 रुपए हो सकता है। यहाँ जाने का खर्चा कई कारणों पर निर्भर करता है जैसे जाने का समय, परिवहन पर खर्च, होटल और भी कई चीजें शामिल है। आपको सबसे पहले अपना वीजा बनवाना होगा। इसका खर्च लगभग 6900 रुपए आता है। फ्लाइट की कीमत आपके शहर पर निर्भर करती है की आप किस शहर से फ्लाइट बुक कर रहें हैं यदि आप दिल्ली से स्विट्ज़रलैंड के लिए फ्लाइट बुक करते हैं तो इसका किराया लगभग 30,000 रुपए से शुरू होता है।

स्विट्जरलैंड में होटल भी महंगा होता है, खासकर ज्यूरिख और जिनेवा जैसे प्रमुख शहरों में। हालांकि, हॉस्टल और कुछ बजट होटल भी है जहाँ आप रूम बुक कर सकते हैं। एक होटल का औसतन किराया आपको लगभग 3000 रुपए पड़ता है।

खाने के खर्च की बात करें तो आप जहाँ खाते हैं, उसके आधार पर खाने-पीने का खर्च अलग-अलग हो सकता है। होटल में खाना काफी महंगा होता है लेकिन स्ट्रीट फूड और रेस्तरां जैसे सस्ते विकल्प भी हैं जहाँ आप भोजन कर सकते हैं।

स्विट्जरलैंड कैसे पहुंचे

स्विट्जरलैंड आप निम्नलिखित तरीके से पहुंच सकते हैं:

हवाई जहाज से:

स्विट्ज़रलैंड जाने के लिए हवाई जहाज सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है। भारत के सभी प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, नई दिल्ली, कोच्चि, बेंगलुरु और कोलकाता से स्विट्ज़रलैंड के लिए कई फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। हालाँकि, स्विटज़रलैंड कि कई फ्लाइट अबू धाबी, इस्तांबुल, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख, मिलान, दुबई, दोहा और लंदन में रुकती है यह आपके द्वारा चुनी गई एयरलाइन पर निर्भर करता है कि आपकी फ्लाइट कहां रुकती है। मुंबई और नई दिल्ली से कुछ फ्लाइट सीधे स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख शहर जाती हैं।

ट्रेन से:

यदि आप भारत से स्विट्जरलैंड ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आप स्विट्जरलैंड नहीं जा सकते। अगर आप आस-पास के देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस और जर्मनी से आ रहे हैं, तो आप ट्रेन में स्विट्जरलैंड जा सकते हैं। आप फ्रेंच-स्विस हाई-स्पीड रेल, यूरोसिटी ट्रेन, यूरोनाइट और सिटी नाइटलाइन ट्रेन का उपयोग करके स्विट्जरलैंड जा सकते हैं।

सड़क द्वारा:

आप सड़क मार्ग के द्वारा भारत से स्विट्जरलैंड नहीं जा सकते हैं लेकिन यदि आप अन्य देशों से स्विट्जरलैंड जाना चाहते हैं तो आप सड़क से जा सकते हैं आप फ्रांस और जर्मनी से सड़क से स्विट्जरलैंड जा सकते हैं। इसके लिए आपको एक कार बुक करनी  होगी साथ में अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट साथ में रखना होगा। यदि आप कार के  बजाय बस से जाना चाहते हैं तो भी आप जा सकते हैं आपको कई एयर कंडीशन बस मिल जाएंगी जो स्विट्जरलैंड जाती है।

यह भी देखें: भारत से साउथ कोरिया जाने का खर्चा

स्विट्जरलैंड में घूमने की जगह

यदि आप स्विट्जरलैंड जा रहें हैं तो आप निम्नलिखित जगहों में घूमने जा सकते हैं।

मैटरहॉर्न

मैटरहॉर्न स्विट्जरलैंड का एक लोकप्रिय पर्वत है जो पिरामिड जैसा दिखता है। यह दुनिया में सबसे अधिक फोटो खिंचवाने वाले पहाड़ों में से एक है और स्विट्जरलैंड में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यह बहुत ऊँचा पहाड़ है, जिसकी ऊँचाई 4,478 मीटर है। पहाड़ की चोटी पर चढ़ने के लिए दुनिया भर से कई पर्वतारोही यहाँ आते हैं। अगर आपको पहाड़ चढ़ने का मन नहीं है तो आप केबल कार का उपयोग कर सकते हैं। आल्प्स में पर्वत का सबसे ऊंचा केबल कार स्टॉप है जो पर्वत शिखर और बाकी क्षेत्र के शानदार दृश्य प्रदान करता है। मैटरहॉर्न घूमना स्विट्जरलैंड में सबसे अच्छी चीज़ है जो आप वहाँ जाकर कर सकते हैं।

शैटो डी चिलोन

स्विस रिवेरा की यात्रा मध्ययुगीन शैटो डे चिलोन को देखे बिना पूरी नहीं होती। यह महल मॉन्ट्रो शहर के करीब जिनेवा झील में एक द्वीप पर है। इसे 10वीं शताब्दी में पानी के किले के रूप में बनाया गया था। स्विट्जरलैंड में महल सबसे अधिक देखा जाने वाला ऐतिहासिक स्थान है, इसलिए यदि आप स्विट्जरलैंड जा रहे हैं तो इसे अवश्य देखें।

जंगफ्राजूच

यह यूरोप का सबसे ऊंचा  प्वाइंट है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में है। यदि आप बिल्कुल भी नहीं चलना चाहते हैं तो आप गोंडोलस और केबल कारों से जा सकते हैं। जंगफ्राउ क्षेत्र में ग्रिंडेलवाल्ड एक सुंदर गांव है। यदि आप पहाड़ों में घूमना चाहते हैं तो रहने के लिए यह एक अच्छी जगह है। आप ग्रिंडेलवाल्ड से वेटरहॉर्न और ईगर को देख सकते हैं। पास में दो ग्लेशियर भी हैं। यदि आप फाउलहॉर्न ऊपर जाते हैं तो आप विशाल चोटियों के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।

श्वेइज़रशर नेशनलपार्क

स्विट्ज़रलैंड एक खूबसूरत देश है जहां घूमने के लिए कई सुंदर जगहें हैं। यदि आप यह निर्णय नही ले पा रहें हैं कि आपको कहा जाना चाहिए तो आप ज़र्नेज़ के पास स्विस नेशनल पार्क में जा सकते हैं। यह पार्क स्विट्जरलैंड का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। आप यहां बर्फ से ढके ग्लेशियर और खूबसूरत घास के मैदान देख सकते हैं। आप यहां पैदल टहल सकते हैं और पार्क के जानवरों को भी देख सकते हैं।

लेक जिनेवा

जिनेवा झील स्विट्जरलैंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह पश्चिम में जिनेवा से पूर्व में लुसाने तक जाता है। इस क्षेत्र में करने के लिए कई चीजें हैं, जिनेवा के जीवंत वातावरण की खोज से लेकर झील के चारों ओर की पहाड़ियों को कवर करने वाले अंगूर के बागों का भ्रमण करने तक। आगंतुक झील पर कई गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं, जैसे कि विंडसर्फिंग, वॉटर स्कीइंग और तैराकी। आप पैडल स्टीमर के डेक पर आराम कर सकते हैं और झील के खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

बर्न

बर्न स्विट्जरलैंड की राजधानी है और घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है। पुराने शहर में संकरी पथरीली सड़कें हैं जो बहुत ही आकर्षक हैं और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है। बर्न के केंद्र में आपको कई दुकानें मिल जाएंगी वहां आप सामान खरीद सकते है साथ ही आपको यहां बियर की दुकानें भी मिलेगी जिसका आनंद आप ले सकते हैं।

इस लेख में हमने स्विट्जरलैंड जाने का खर्चा कितना है इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 comment