• Menu
  • Menu

Nandan Pahar : जानिए देवघर में स्थित नंदन पहाड़ के बारे में

Nandan Pahar Park Deoghar Jharkhand : अगर छोटे बच्चों से पुछा जाये की आपको कहाँ जाना पसंद है तो अक्सर अपने शहर के पार्क का नाम लेते हैं। सभी बच्चों को पार्क जाना बहुत पसंद होता हैं अगर आप देवघर के आसपास रहते हैं या कभी देवघर जाते हैं तो आपको नंदन पहाड़ पार्क के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। यह सबसे पॉपुलर पार्क है यहाँ स्थानीय लोगों के अलावा दूर दूर से भी लोग घुमने, पिकनिक मनाने और अपनों के साथ समय व्यतीत करने जाते हैं। आइये हम नंदन पहाड़ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nandan Pahar
नंदन पहाड़ प्रवेश द्वार

नंदन पहाड़ देवघर

झारखण्ड के देवघर जिले में स्थित नंदन पहाड़ स्थानीय लोगों के और पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है जो देवघर बस स्टैंड से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ मनोरंजन पार्क है। इस पार्क से उगते हुए और डूबते हुए सुरज को देखना बहुत ही सुन्दर लगता हैं। यहाँ सभी आयु के लोगों के लिए बढ़िया व्यवस्था किया गया है खासतौर से छोटे बच्चे के मनोरंजन के लिए झूले, बोटिंग, फैंटसी हाउस इत्यादि की व्यवस्था की गई।

इन सभी के अलावा इस पहाड़ी में में नंदी का मंदिर, शिव, पार्वती, कार्तिक, गणेश, माँ काली, सरस्वती, हनुमान, आदि कई देवी देवताओं के मंदिरों हैं जो भक्तों को अपनी और आकर्षित करते है।

पौराणिक कथा : इस पहाड़ से सम्बंधित एक पौराणिक कथा है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। ऐसा माना जाता है की एक बार रावण भगवान शिव के शिवधाम में में घुसना चाहता था लेकिन द्वारपाल नंदी ने रावण को जाने से रोक दिया। रावण गुस्से से लाल हो गया और नंदी को उठाकर जोर से फेंक दिया। नंदी इसी पहाड़ी में गिरा जिसे अब नंदन पहाड़ के नाम से जानते हैं।

नंदन पार्क देवघर में क्या कर सकते हैं?

नंदन पहाड़ में करने को काफी कुछ है आइये एक नजर इस पर डालते हैं।

नौका विहार

इस पहाड़ में एक खूबसूरत झील है जिसमें पैडलिंग बोटिंग की व्यवस्था है आप अपने दोस्तों या अपने परिवार के साथ बोटिंग का मज़ा ले सकते हैं। पहाड़ी में बोटिंग करना आपके लिए एक शानदार अनुभव होगा।

फैंटसी हाउस

इस पार्क में कई तरह के फैंटसी हाउस है जैसे मिरर हाउस, बूट हाउस, भूत घर इत्यादि जो पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। नंदन पहाड़ के भूत घर एक विशाल खोपड़ी के आकार का बना है जिसके अन्दर घुसते ही आपको डर के साथ काफ़ी रोमांचक अनुभव होगा। इसके इनके अलावा दर्पण घर में आप कई तरह के चीतों को देख सकते हैं।

रेलगाड़ी का सफर

इस पहाड़ में एक रेलगाड़ी है जो पहाड़ी के चारो ओर घूमता है। आप रेलगाड़ी में बैठकर पार्क के शानदार नज़ारे का लुफ्त उठा सकते हैं। रेलगाड़ी को खासतौर से बच्चों के लिए बनाया गया है। छोटे बच्चे इस रेलगाड़ी में बैठकर काफ़ी ज्यादा खुश होते हैं।

झूलों का मज़ा

नंदन पहाड़ में ढेर सारे अलग अलग प्रकार के झूलें है जिनका मज़ा आप अपनों के साथ ले सकते हैं।

नंदन पहाड़ का फोटो


कैसे पहुँचे

नंदन पहाड़ का प्रबंधन और प्रचार झारखंड राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाता है। यदि आप कभी देवघर जाते हैं तो आपको एक बार घुमने अवश्य जाना चाहिए।

  • निकटतम बस स्टैंड – देवघर बस स्टैंड
  • निकटतम रेलवे स्टेशन – देवघर , जसीडीह जंक्शन 
  • निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता और रांची हवाई अड्डा

Places To Visit Near Nandan Pahar

नंदन पहाड़ के आसपास और भी कई सारे पर्यटन स्थल है जहाँ आप जा सकते हैं।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *