• Menu
  • Menu

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी

छत्तीसगढ़ में कई सारे राष्ट्रीय उद्यान है जो पर्यटन की दृष्टि से समृध है उन्ही में एक है कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यहाँ भी कई सारे पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे सुंदर और घने जंगलों में से एक है, जो अपने वन्यजीवों, सुरम्य दृश्यों, शानदार झरनों और चूना पत्थर की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है। आइये इस राष्ट्रीय उद्यान के बारे में और इसमें स्थित प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था। इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम कांगेर नदी से लिया गया है यह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थित है जो लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। कांगेर घाटी में छत्तीसगढ़ के कुछ सबसे खूबसूरत झरने और गुफाएं है जो पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सबसे अच्छे स्थलों में से एक है। मॉनसून के दौरान झरनों की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है, बरसात के मौसम को छोड़कर आप अन्य मौसम में आप यहाँ के प्राकृतिक गुफा कोटमसर का भ्रमण कर सकते हैं।

इसकी उच्च जैव विविधता के कारण इसे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में नामित किया गया है। इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, हिरण, भालू, लकड़बग्घा, काला हिरन, लंगूर, भेड़िया और कई सरीसृपों के साथ-साथ कई तरह के वनस्पति भी पाए जाते हैं।

कांगेर घाटी में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल

कांगेर घाटी में कई सारे खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है जो पर्यटकों को अपनी आकर्षित करते हैं आइये जानते हैं कांगेर घाटी के प्रमुख स्थलों के बारे में

भैंसा दरहा

दरहा का तात्पर्य नदी द्वारा निर्मित जल के ताल से है। जगदलपुर से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भैंसा दरहा एक ऐसा ही जल कुंड है। यहाँ प्राकृतिक रूप से मगरमच्छ पायें जाते हैं। आप इस क्षेत्र में पिकनिक या घुमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं चारों ओर हरी-भरी हरियाली दिल को सुकून और मन को शांति प्रदान करता है। भैंसा दरहा बरसात के मौसम में बंद हो जाता है। नतीजतन, इस स्थान पर जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों में है।

भैंसा दरहा

कांगेर धारा जलप्रपात

जगदलपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगेर घाटी में कांगेर धारा जलप्रपात है जो पिकनिक मनाने के लिए सबसे अच्छा स्थल है। यहाँ आप खूबसूरत झरने से गिरते पानी में स्नान कर सकते हैं।

कांगेर धारा जलप्रपात

तीरथगढ़ जलप्रपात

तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। 100 से अधिक फीट की ऊंचाई से गिरता झरना, शानदार दृश्य का निर्माण करता है। आसपास की हरियाली इसकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देती है। तीरथगढ़ जलप्रपात को मिल्की ड्रॉप्स के नाम से भी जाना जाता है। चट्टानों के उपर से गिरता पानी ऐसा प्रतीत होता है मानो दूध से बह रहा हो। जलप्रपात के समीप ही भगवान शिव और माँ पार्वती का मंदिर है जिसमें आने वाले पर्यटक प्रार्थना करते हैं।

तीरथगढ़ जलप्रपात
तीरथगढ़ जलप्रपात

कोटमसर गुफा

जगदलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोटमसर गुफा जो 1370 मीटर तक फैली हुई हैं और 35 मीटर भूमिगत हैं। चूना पत्थर से बनी यह आकर्षक गुफा, राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी ढलान में कांगेर नदी के समीप स्थित है। वर्ष 1900 की शुरुआत में इस गुफा की खोज की गई। यह छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है। गुफा के भीतर कोई भी प्राकृतिक रोशनी नहीं हैं। यह रोमांच से भरपूर है खास तौर से एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है।

Chhattisgarh ke paryatan sthal
कोटमसर गुफा

कैलाश गुफा

मिल्कुवाडा गाँव के पास कैलाश गुफा की खोज 1993 में हुई थी। इस गुफा की खोज से पहले, पास के आदिवासी इस गुफा के बारे में जानते थे। कोटमसर गुफा में कई तरह की सरंचनाये हैं। गुफा में शिवलिंग जैसी आकृति की सरंचना है जिसे स्थानीय लोग शिवलिंगम कहते है। गाँवों के आदिवासी महाशिवरात्रि पर इस “शिवलिंगम” की पूजा करते हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कब जाएँ

प्रकृति के करीब जाने और परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक शानदार जगह है, अगर आप प्रकृति के साथ खूबसूरत वादियों में समय बिताना चाहते हैं तो आपको एक बार अवश्य जाना चाहिए। यह छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता में खुद को डुबोने का एक अच्छा स्थल है। यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल तक है, जब मौसम सुहावना होता है और बादल छंट जाते हैं।

  • निकटतम बस स्टैंड  जगदलपुर बस स्टैंड
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : जगदलपुर रेलवे स्टेशन
  • निकटतम हवाई अड्डा : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर

सवाल जवाब

जब भी हम कभी किसी पर्यटन स्थल जाते हैं तो उस स्थल से सम्बंधित कई सवाल हमारे मन में होते हैं इसलिए हमने कुछ सामान्य सवालों के जवाब नीचे दिए हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है?

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थित है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

यह राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *