• Menu
  • Menu

रांची के निकट स्थित जोन्हा जलप्रपात के बारे में जानकारी

Jonha waterfall: रांची के आसपास में कई सारे पर्यटन स्थल है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है उन्हीं में से एक है जोन्हा जलप्रपात। क्या आप जानते हैं रांची को झरनों का शहर भी कहते है। इसके आसपास कई सारे जलप्रपात हैं, जिसे देखने से लिए पर्यटक यहाँ जाते हैं उन्हीं में से एक है जोन्हा जलप्रपात यह झरना काफी प्राचीन है। यदि आप रांची जाते है तो एक बार इस झरने को देखने जरुर जाये आइये जानते है इस झरने के बारे में:

Jonha waterfall: रांची के निकट स्थित जोन्हा जलप्रपात के बारे में जानकारी

जोन्हा जलप्रपात

जोन्हा जलप्रपात जिसे गौतम धारा भी कहा जाता है। यह जलप्रपात रांची से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर राढू नदी पर स्थित है। रांची और पुरुलिया के बीच का मार्ग 4 किलोमीटर (2.5 मील) के भीतर है। गंगा और रारू नदी का पानी 43 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है। इस झरने का पानी गंगा घाट से निकलता है इसलिए इसे स्थानीय लोग इसे ‘गंगा नाला’ भी कहते हैं। इसके पास में ही एक छोटा जलप्रपात है जिसे ‘सीताधारी’ के नाम से जानते है। इस स्थान पर, आगंतुक एक नहीं, बल्कि दो झरनों की ख़ूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं।

जोन्हा जलप्रपात के एक छोर पर भगवान बुद्ध को समर्पित एक मंदिर और आश्रम है। जिसे राजा बलदेवदास बिरला के पुत्रों ने बनवाया था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस जलप्रपात में गौतम बुद्ध ने स्नान किया था। गौतम बुद्ध के सम्मान में इस झरने को गौतम धारा भी कहते है। भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल पर रांची और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से आते हैं।

प्रकृति की गोद में बसे जोन्हा जलप्रपात की यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों को इस झरने की आवाज और नदी की धारा मंत्रमुग्ध कर देती है। यहाँ सिर्फ झारखंड से ही नहीं, बल्कि पूरे देश से पर्यटक झरने को देखने और प्राकृतिक सुंदरता का निहारने आते हैं।

जोन्हा वाटरफॉल का फोटो


कब और कैसे जाएँ

जोन्हा वॉटरफॉल जाने सा सही समय बरसात और ठण्ड का मौसम है क्योंकि गर्मी में यह झरना सुख जाता है इसलिए यदि आप यह जाना चाहते है तो आप यहां मानसून या ठण्ड के दिनों में ही आये। इस मौसम में इस झरने की ख़ूबसूरती चरम पर होती है। यहाँ जाने के लिए आप अपने निजी वाहन या टैक्सी का उपयोग कर सकते है।

  • निकटतम बस स्टैंड : बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, इसकी दूरी लगभग 36 किलोमीटर है।
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : रांची रेलवे स्टेशन, स्टेशन से झरने की दूरी लगभग 39 किलोमीटर है।
  • निकटतम हवाई अड्डा : निकटतम हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा है जो यहाँ से लगभग 45 किमी दूर है।

निकटतम अन्य पर्यटन स्थल

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *