• Menu
  • Menu

Jashpur Tourism: जशपुर जिले के पर्यटन स्थल

Jashpur Tourist Places : जशपुर छत्तीसगढ़ में स्थित है जो आदिवासी बहुल क्षेत्र है जहाँ समृध संस्कृति के साथ कई सारे पर्यटन स्थल हैं। यहाँ आपको कई सारे खूबसूरत प्राकृतिक स्थल के साथ साथ धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे जशपुर के मुख्य पर्यटन स्थल के लिस्ट में कई सारे स्थल ऐसे हैं जिनसे अभी भी कई सारे लोग अनजान हैं। आइये जानते हैं जशपुर जिले के पर्यटन स्थल के बारे में

जशपुर जिले के पर्यटन स्थल | Jashpur Tourist Places

जशपुर जिले के पर्यटन स्थल

रजपुरी जलप्रपात

जशपुर का यह जलप्रपात सबसे प्रसिद्ध जलप्रपातों में से एक हैं यहाँ कई सारे लोग पिकनिक मनाने और खूबसूरत दृश्य का लुफ्त उठाने आते हैं। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 100 फीट है। रजपुरी जलप्रपात के पास में ही शिव मंदिर है जहाँ जो शिव भक्तों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है।

राजपुरी जलप्रपात
राजपुरी जलप्रपात

कैलाश गुफा

कैलाश गुफा जशपुर का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। यह गुफा ग़ायबुड़ा गाँव से 3 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच में हैं कैलाश गुफा को बाबा धाम के नाम से भी जाने हैं। इस गुफा के पास में ही अलकनंदा जलप्रपात है जो आसपास भक्तों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर वर्ष महा शिवरात्रि में भव्य मेला लगता है और सावन में भक्त कावर लेकर पैदल शिव जी को जल चढाने जाते हैं।

कैलाश गुफा
कैलाश गुफा

कुनकुरी चर्च

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है जिसे देखने लोग देश विदेश से जाते हैं इस चर्च में एक साथ लगभग 8000 लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं क्रिसमस के दौरान भारी संख्या में लोग जमा होते और धूम धाम से त्यौहार मनाते हैं। कुनकुरी शहर बसाने में इस चर्च की अहम भूमिका रही है।

Kunkuri Church
कुनकुरी चर्च

दनगरी जलप्रपात

दनगरी जलप्रपात जशपुर के सभी जलप्रपातों में से सबसे खूबसूरत जलप्रपातों में से एक है। यह जशपुर के ग्राम सुलेसा व पंडरापाठ के बीच घने जंगलों में है। यह लगभग 100 फीट की ऊँचाई से अलग अलग भागों में गिरता है जो दिखने में बहुत ही शानदार लगता है। आसपास की हरियाली और भी ज्यादा मनोरम दृश्य का निर्माण करता है। इस जलप्रपात के बारे में काफी कम लोग जानते हैं क्योंकि जलप्रपात तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्तों से होते हुए घने जंगलों के बाच जाना होता है लेकिन अब धीरे धीरे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Dangari Waterfall
दनगरी जलप्रपात

रानी दाह जलप्रपात

रानी दाह जलप्रपात जिला मुख्यालय जशपुर से 15 किलोमीटर की दूरी पर जंगलो की बीच में हैं, यह जलप्रपात बड़े बड़े चट्टानों में तीन भागों में गिरता है। पर्यटकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई वाच पॉइंट और सीढियाँ बनाये गए हैं सीढियों से नीचे उतर कर इस झरने का खूबसूरत व्यू दिखाई देता है। रानी दाह झरने का रौद्र रूप बरसात के मौसम में दिखाई देता है।

Rani Dah Waterfall Jashpur Chhattisgarh
रानी दाह जलप्रपात

खुड़िया रानी

खुड़िया रानी मंदिर जशपुर जिला के छिछली ग्राम के समीप स्थित है। माता खुड़िया रानी एक बड़े से गुफा के अन्दर विराजमान हैं लेकिन पूजा पाठ गुफा के बाहर ही किया जाता है। इस गुफा के पास ऊँचे ऊँचे पर्वत और बहती नदी बहुत ही सुन्दर दृश्य का बनाते है। लोगों का मानना है की यहाँ पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाए पूरी होती है इसलिए भरी संख्या में लोगो का आना जाना लगा रहता है।

खुड़िया रानी मंदिर
माता खुड़िया रानी की प्रतिमा

इस लेख में हमने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जाना, उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 comment