• Menu
  • Menu

City Park Bokaro : जानिए बोकारो में स्थित सिटी पार्क के बारे में

City Park Bokaro Jharkhand : आज के समय में ज्यादातर सभी छोटे बड़े शहरों में पार्क होते हैं जो शहरों के लोगों और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं अगर हम बोकारो में स्थित सिटी पार्क के बारे में बात करें तो यह अन्य पार्को की तुलना में थोडा अलग है आइये जानते हैं सिटी पार्क बोकारो के बारे में

सिटी पार्क बोकारो का खूबसूरत दृश्य
सिटी पार्क बोकारो का खूबसूरत दृश्य

सिटी पार्क, बोकारो

सिटी पार्क बोकारो शहर में स्थित है जो अपने दोस्तों, परिवार के साथ समय व्यतीत करने और पिकनिक मनाने के लिए सबसे शानदार जगह है। इस पार्क में रोज़ाना शहर के लोगों और पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इस सिटी पार्क में एक मानव निर्मित झील है जिसमें तीन जापानी स्टाइल के कृत्रिम द्वीप हैं जो मुख्यतौर से पर्यटकों और पिकनिक मनाने वाले लोगों को अपनी आकर्षित करते हैं और इस पार्क की सबसे खास बात यह है की पार्क में प्रवेश के लिए किसी भी तरह का शुल्क देना नही पड़ता है।

इन सभी के अलावा हर तीन साल में एक बार जनवरी और फरवरी महीने के बीच में बसंत ऋतु के आने की ख़ुशी में बसंत मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में लोग आते हैं और मेले का आनंद लेते हैं। इस दौरान इस पार्क की ख़ूबसूरती चरम पर होती है आसपास कई तरह के फूल खिले हुए होते है जो वातावरण को खुशबू से भर देते हैं।

सिटी पार्क बोकारो में क्या करें

इस पार्क की ख़ूबसूरती निहारने और अपने के साथ समय व्यतीत करने के अलावा काफी कुछ कर सकते हैं।

पिकनिक मना सकते हैं

इस पार्क में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ सुबह 07 बजे से शाम 05 :30 बजे तक पिकनिक मना सकते हैं।

बोटिंग का मज़ा ले सकते हैं

इस पार्क में बोटिंग की भी व्यवस्था है, यहाँ पर पैडल वाले बोट है जिसमें एक साथ चार लोग बैठ सकते हैं। बोटिंग का मज़ा लेने के लिए आपको 30 रूपये से लेकर 50 रूपये तक खर्च करने पड़ेंगे।

अपनों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं

आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के अलावा अपने प्रेमी के साथ भी जा सकते हैं और समय व्यतीत कर सकते हैं।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सकते हैं

अगर आप फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के शौकीन है तो यह पार्क आपके लिए सबसे अच्छे जगह में से एक हो सकता हैं। खूबसूरत दृश्य होने की वजह से काफी सारे लोग फोटो खींचते, विडियो बनाते नज़र आते हैं। आप भी फोटो, विडियो शूट कर सकते हैं।

बोकारो में स्थित सिटी पार्क का फोटो


सिटी पार्क, बोकारो कैसे जाएँ

सिटी पार्क शहर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप आसानी से अपने वाहनों या टैक्सी के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

  • निकटतम बस स्टैंड :  नैया मोर बस स्टैंड बोकारो 
  • निकटतम रेलवे स्टेशन : बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन
  • निकटतम हवाई अड्डा : बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची

सवाल जवाब

जब भी हम कभी किसी पर्यटन स्थल जाते हैं तो उस स्थल से सम्बंधित कई सवाल हमारे मन में होते हैं इसलिए हमने कुछ सामान्य सवालों के जवाब नीचे दिए हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

सिटी पार्क, बोकारो में प्रवेश शुल्क कितना है?

सिटी पार्क, बोकारो में प्रवेश शुल्क नही लिया जाता है।

सिटी पार्क, बोकारो में क्या क्या कर सकते हैं?

01. पिकनिक मना सकते हैं।
02. बोटिंग कर सकते हैं।
03. फोटो विडियो शूट कर सकते हैं।
04. अपनों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

सिटी पार्क, बोकारो में बोटिंग करने का कितना शुल्क है?

बोकारो में स्थित सिटी पार्क में बोटिंग करने का शुल्क 30 -50 रूपये हैं।

क्या बोकारो के सिटी पार्क में अपने प्रेमी के साथ जा सकते हैं ?

जी हाँ ! आप अपने प्रेमी के साथ जा सकते हैं।

Places To Visit Near City Park Bokaro

  • जवाहर लाल नेहरू जैविक पार्क : यह शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पार्क में आपको कई सारे जानवरों, पक्षी और दुर्लभ प्रजातियों के पौधे देखने को मिलेंगे। यह बच्चों और वयस्कों के लिए सबसे अच्छे जगहों में से एक हैं।
  • लूगुबरु घंटबाड़ी :

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *